उत्तराखंड विधानसभा में सजी ऐपण कला, ज्योति पांडे के हुनर को मिला सम्मान
कुछ दिन पहले उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ऐपण को नई पहचान देते हुए ज्योति पांडे ने उत्तराखंड विधानसभा में शानदार डोम तैयार किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली और वर्तमान में देहरादून में रह रहीं ज्योति पांडे ने अपने हुनर से इस कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

ऐपण को हर शुभ कार्य की शुरुआत में उपयोग किया जाता है और इसे घर में मंगलमय वातावरण एवं लक्ष्मी का वास लाने वाला माना जाता है। अब यह कला देश-विदेश तक अपनी पहचान बना चुकी है और स्वरोजगार का एक बड़ा माध्यम भी बन रही है।

इस अद्भुत कला को विधानसभा में प्रदर्शित करने का अवसर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष माननीय रितु खंडूड़ी द्वारा दिया गया, जिनका ज्योति पांडे ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड की पारंपरिक कला ऐपण को संजोए रखने के लिए ज्योति पांडे पिछले लंबे समय से कार्य कर रही हैं। वे न केवल इस कला को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि निःशुल्क ऐपण वर्कशॉप भी आयोजित करती हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी इस अनमोल विरासत को सीख सके और आगे बढ़ा सके। उनकी इस पहल से ऐपण कला को देश-विदेश में नई पहचान मिल रही है

उत्तराखंड की इस लोककला को नया मंच मिलने से कला प्रेमियों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों में उत्साह है।
Beautiful drawing abhi drawing dekhne ko milati hi nahin Hai kyunki Koi Karta nahin Hai keep it up