मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी मां के नाम पर किया पौधारोपण, बेटे दिवाकर भी रहे साथ
देहरादून, शनिवार:
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपनी माताजी बिशना देवी के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पुत्र दिवाकर धामी ने भी एक पौधा लगाया।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य है — हर व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाए और उसका संरक्षण करें, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा,
“माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह पहल समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देती है।”
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी अपनी माताओं के नाम से पौधा लगाएं और उसे संरक्षित करने का संकल्प लें।

📍 इस मौके पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा और अपर सचिव बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।