राज्य

ईमानदार धामी की सख्त कार्यशैली का असर, यूपीसीएल अधिकारी ललित मोहन निलंबित

Read Time:1 Minute, 50 Second

ईमानदार पुष्कर सिंह धामी की सख्त कार्यशैली और जवाबदेही सुनिश्चित करने की नीति के तहत उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने बड़ी कार्रवाई की है। दोराहा, बाजपुर के उपखंड अधिकारी ललित मोहन को राजस्व वसूली में लापरवाही और अत्यंत खराब प्रदर्शन के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता काशीपुर और अधिशासी अभियंता बाजपुर की संस्तुति पर की गई।

यूपीसीएल के निदेशक (परिचालन) के अनुसार, निलंबन के पश्चात ललित मोहन को कर्णप्रयाग कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके वर्तमान कार्यों को अब सहायक अभियंता गिरीश चंद्र पांडे द्वारा अतिरिक्त रूप से निभाया जाएगा।

निलंबन अवधि में श्री मोहन को अर्द्धवेतन पर जीवन निर्वाह भत्ता, महंगाई भत्ता सहित मिलेगा। अन्य भत्ते केवल तभी मिलेंगे जब वह वास्तविक खर्च प्रमाणित करेंगे और यह शपथ देंगे कि किसी अन्य व्यवसाय या सेवायोजन में संलिप्त नहीं हैं।

यह निर्णय मुख्यमंत्री ईमानदार धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की पारदर्शी, जवाबदेह और सख्त कार्य संस्कृति को दर्शाता है, जिसमें प्रदर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *