धर्म एवं आस्थापर्यटनपर्यावरण एवं जलवायुप्रौद्योगिकीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यापार एवं अर्थव्यवस्थाशिक्षासंपादकीय एवं विचारसंस्कृति एवं विरासतस्वास्थ्य

प्रधानमंत्री से भेंट में विजनरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रखे उत्तराखंड के विकास के व्यापक प्रस्ताव

Read Time:3 Minute, 46 Second

नई दिल्ली, 14 जुलाई —
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर राज्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं प्रस्तावों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री को जनपद रुद्रप्रयाग स्थित प्रसिद्ध श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकास यात्रा का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, कांवड़ यात्रा और नंदा राजजात यात्रा सहित आगामी कुंभ 2027 की तैयारियों की जानकारी दी। इसके साथ ही राज्य में तेजी से प्रगति कर रहे जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति और उपलब्धियों को भी साझा किया गया।

धामी ने प्रधानमंत्री से दिल्ली-मेरठ (मोदीपुरम) के बीच संचालित RRTS परियोजना को हरिद्वार और ऋषिकेश तक विस्तार देने का प्रस्ताव रखा। साथ ही उन्होंने हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल आयोजन के लिए ₹3500 करोड़ और नंदा राजजात यात्रा 2026 के संचालन के लिए ₹400 करोड़ की विशेष सहायता का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने गंगा कॉरिडोर (हरिद्वार-ऋषिकेश) और शारदा कॉरिडोर परियोजनाओं को CSR फंडिंग के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने, नदी-जोड़ो परियोजना को विशेष योजना में शामिल करने तथा पूर्व में संस्तुत पाँच जल विद्युत परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया।

इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखंड में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना हेतु नेपा फॉर्म (ऊधम सिंह नगर) में परियोजना लाने का अनुरोध किया, जिससे राज्य में तकनीकी विकास और रोजगार के नए द्वार खुल सकें।

ऋषिकेश और हरिद्वार के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए HT/LT विद्युत लाइनों को भूमिगत करने और विद्युत प्रणाली को स्वचालित बनाने हेतु ₹1015.11 करोड़ की DPR को RDSS योजना के तहत स्वीकृति दिलाने का आग्रह भी किया गया।

अंत में मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित चौरासी कुटिया को पुनः गरिमामयी रूप देने के लिए इसके संरक्षण एवं विकास से जुड़े प्रस्ताव को आगामी राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी से अनुमोदन दिलाए जाने का भी निवेदन किया।

यह भेंट उत्तराखंड के समग्र विकास के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिबद्धता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का प्रतीक बनकर उभरी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *