प्रौद्योगिकीराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने IT विभाग की बैठक में दिए अहम निर्देश, साइबर सिक्योरिटी व AI रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

Read Time:1 Minute, 23 Second

🗓️ 21 जुलाई 2025 | देहरादून
✍️ The Bharat Pulse Desk

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों की वेबसाइटों का समय-समय पर ऑडिट सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है, वहां नए मोबाइल टॉवर लगाए जाएं ताकि डिजिटल सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर तक ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

सीएम धामी ने “1905” और “1064” जैसे नागरिक सेवा ऐप्स में नए फीचर जोड़कर इन्हें और अधिक उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *