प्रौद्योगिकीराज्य

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने UPCL की बैठक में दिए ऊर्जा सुधार के निर्देश

Read Time:2 Minute, 26 Second

देहरादून: ऊर्जा भवन (UPCL) में निदेशक मंडल की 124वीं बैठक का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की। बैठक में राज्य के विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति, समस्याएं और समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किफायती और विश्वसनीय बिजली मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही तकनीकी विषयों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए डायरेक्टर बोर्ड में तकनीकी मेंबर की नियुक्ति का सुझाव दिया।

बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा और अनुमोदन हुआ:

  • 76,000 से अधिक कैपेसिटर बैंक प्रदेशभर के ट्रांसफॉर्मरों में लगाए जाएंगे।
  • 100 मेगावाट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम स्थापित की जाएगी, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
  • दूरस्थ सोलर गांवों को ग्रिड से जोड़ा जाएगा
  • ERP सिस्टम को सितंबर 2025 तक स्थिर करने के निर्देश।
  • टैरिफ ऑर्डरऑथराइजेशन कैपिटल की जानकारी UERC व सरकार से साझा की जाएगी।
  • वित्तीय संस्थानों से प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों का मूल्यांकन कर ही ऋण लिया जाएगा।

UPCL ने बताया कि पिछले 3 वर्षों में राजस्व संग्रह में वृद्धि, उपभोक्ता रैंकिंग में सुधार और AT&C लॉसेज में कमी आई है।

बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, स्वतंत्र निदेशक बीपी पांडेय, पराग गुप्ता, यूपीसीएल प्रबंध निदेशक अनिल कुमार, पिटकुल के पीसी ध्यानी, और यूजेवीएनएल के संदीप सिंघल शामिल रहे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *