TheBharatPulse

निष्पक्ष, निर्भीक, जनहितकारी (नई दिल्ली)

सीएम धामी ने ‘The Emergency Diaries’ को बताया प्रेरणादायक दस्तावेज़

Read Time:1 Minute, 28 Second

The Bharat Pulse | 26 जून 2025 | देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े आपातकाल कालखंड पर आधारित पुस्तक ‘The Emergency Diaries: Years that Forged a Leader’ को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एक प्रेरणादायक दस्तावेज़ बताया है।

यह पुस्तक वरिष्ठ पत्रकार उदय माहुरकर द्वारा लिखी गई है, जिसमें आपातकाल के दौरान नरेंद्र मोदी के वैचारिक संघर्ष और संगठनात्मक भूमिका को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

सीएम धामी ने फेसबुक पर लिखा कि कुछ किताबें केवल पढ़ी नहीं जातीं, बल्कि अनुभव की तरह दिल में उतरती हैं। यह उन सालों की साक्षी है जब बोलना गुनाह था और चुप रह जाना आत्मसमर्पण।

धामी ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से यह समझा जा सकता है कि विचारों की दृढ़ता और संगठन के प्रति समर्पण कैसे एक नेतृत्व को गढ़ता है।

पुस्तक को लेकर देशभर में चर्चा चल रही है और इसे युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.