धर्म एवं आस्थापर्यटनपर्यावरण एवं जलवायुराज्यराष्ट्रीयसंस्कृति एवं विरासत

सीएम धामी ने टनकपुर से कैलाश यात्रा के पहले दल को रवाना किया

Read Time:2 Minute, 39 Second

 टनकपुर | विशेष संवाददाता |
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर स्थित पर्यटन आवास गृह से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रियों का पारंपरिक स्वागत किया और उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए।

देश के 11 राज्यों से आए श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग है। यह यात्रा समर्पण, शांति और ईश्वर से जुड़ाव की अनुभूति कराती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि भगवान शिव की ऊर्जा से पावन है और आज यह यात्रा भौगोलिक सीमाओं से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिव से साक्षात्कार का माध्यम बन चुकी है। पहले जहां यह यात्रा सात दिन या उससे अधिक में पूरी होती थी, अब तकनीकी और आधारभूत सुविधाओं के चलते यह कुछ ही घंटों में संभव हो गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इस यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर चुकी है। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, भोजन, आवास और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

श्रद्धालुओं ने उत्तराखण्ड सरकार की तैयारियों और चम्पावत वासियों के आत्मीय व्यवहार की सराहना की।

🔹 मौके पर मौजूद अधिकारी:

  • दीपक रावत (आयुक्त, कुमाऊं)
  • संजय गुंज्याल (आईजी, आईटीबीपी व जनसंपर्क अधिकारी)
  • रिद्धिम अग्रवाल (पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं)
  • विनीत तोमर (प्रबंध निदेशक, केएमवीएन)
  • मनीष कुमार (जिलाधिकारी, चम्पावत)
  • विनोद गोस्वामी (जिलाधिकारी, पिथौरागढ़)
  • अजय गणपति (पुलिस अधीक्षक, चम्पावत)
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *