TheBharatPulse

निष्पक्ष, निर्भीक, जनहितकारी (नई दिल्ली)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में भारतीय मजदूर संघ के “स्वर्णिम 70 वर्ष” कार्यक्रम में की शिरकत

Read Time:2 Minute, 21 Second

हरिद्वार।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के “स्वर्णिम 70 वर्ष” समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मजदूर संघ की सात दशकों की श्रमिक सेवा, राष्ट्र निर्माण में योगदान और संगठनात्मक प्रतिबद्धता को सच्ची श्रद्धांजलि और नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “श्रमिक वर्ग राष्ट्र की असली रीढ़ है।” उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतर योगदान से ही देश और प्रदेश का आधार मजबूत होता है। हमारी डबल इंजन की सरकार, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु सतत कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना, और कौशल विकास कार्यक्रमों जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, बीमा कवर और सम्मानजनक जीवन की सुविधा प्राप्त हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरव की बात है कि भारतीय मजदूर संघ पिछले 70 वर्षों से श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके हक की लड़ाई लड़ता आया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमिक बंधुओं को भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करती रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.