अंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत, क्षेत्रीय तनाव पर जताई चिंता

Read Time:2 Minute, 6 Second

नई दिल्ली।
पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव को लेकर भारत ने एक अहम कूटनीतिक पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशिकयान से फोन पर बातचीत कर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और तनाव कम करने के लिए कूटनीति व संवाद को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने राष्ट्रपति पजशिकयान के साथ क्षेत्रीय हालात पर विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने अपील की कि किसी भी मुद्दे का समाधान बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा,
“मैंने ईरान के राष्ट्रपति पजशिकयान के साथ बात की है। हमने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और बढ़ते तनाव को लेकर अपनी गहरी चिंता भी जताई है। मैंने तनाव को कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता देने की अपील की है और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जरूरत पर भी जोर दिया।”

भारत की इस पहल को शांति और स्थायित्व की दिशा में एक जिम्मेदार कदम माना जा रहा है। भारत हमेशा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संवाद और सहयोग के पक्ष में रहा है।

इस बातचीत को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, विशेषकर ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में अशांति का माहौल गहरा होता जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *