प्रौद्योगिकीराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, उत्तराखंड की जल विद्युत परियोजनाओं पर हुआ संवाद

Read Time:2 Minute, 27 Second

नई दिल्ली। उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि उत्तराखंड में पूर्व संस्तुत 21 जल विद्युत परियोजनाओं में से पांच प्रमुख परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन को स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि इन परियोजनाओं से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचना का व्यापक विकास संभव हो पाएगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल ने मुख्यमंत्री की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री के सकारात्मक रुख के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह भेंट उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *