राजनीतिराज्य

मनीषा पंवार के खिलाफ उच्च न्यायालय में आपत्ति दर्ज, गंगा नेगी ने किया ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन

Read Time:3 Minute, 27 Second

प्रतापनगर
प्रतापनगर विकासखंड में रविवार को राजनीतिक माहौल गर्मा गया, जब गंगा नेगी ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिन्होंने नारेबाज़ी और फूल-मालाओं से गंगा नेगी का स्वागत किया। नामांकन के बाद गंगा नेगी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य प्रतापनगर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनता की आवाज़ को मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पद के लिए नहीं, बल्कि जनहित और निष्पक्ष प्रशासन के लिए है।

नामांकन प्रक्रिया के साथ ही गंगा नेगी ने माननीय उच्च न्यायालय में अपनी प्रतिद्वंदी मनीषा पंवार के खिलाफ आपत्ति भी दर्ज कराई। दर्ज आपत्ति में कहा गया है कि मनीषा पंवार का नाम दो अलग-अलग मतदाता सूचियों में दर्ज है, जो उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम, 2016 की धारा 9 (उपधारा 6 और 7) का स्पष्ट उल्लंघन है।

दस्तावेज़ों के अनुसार—

1. वार्ड 50, राजीव नगर (नगर निगम), देहरादून — नाम: मनीषा पंवार, पति का नाम: यशवीर पंवार।

2. वार्ड 24, कंडा, ग्राम पंचायत कोटगा, ब्लॉक प्रतापनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल — नाम: मनीषा देवी, पति का नाम: यशवीर सिंह।

 

गौरतलब है कि मनीषा पंवार को वार्ड 24, कंडा, क्षेत्र पंचायत बुडकोट से निर्वाचित सदस्य घोषित किया गया है, जबकि उनके नाम दो स्थानों पर दर्ज पाए गए हैं। गंगा नेगी का कहना है कि यह न केवल चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्न उठाता है, बल्कि कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी उल्लंघन है।

गंगा नेगी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की नींव है और यदि कोई भी प्रत्याशी कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करता है, तो यह मतदाताओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मामले को अंत तक लड़ेंगी, ताकि प्रतापनगर की जनता का विश्वास बना रहे और आने वाले समय में कोई भी व्यक्ति ऐसे नियम तोड़कर चुनाव न लड़ सके।

जनता के समर्थन से उत्साहित गंगा नेगी ने कहा कि यह चुनाव केवल उनके और मनीषा पंवार के बीच की प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सच्चाई और पारदर्शिता बनाम अनियमितताओं की लड़ाई है। उन्होंने प्रतापनगर की जनता से अपील की कि वे सही उम्मीदवार का चयन करें, जो ईमानदारी और सेवा की भावना से काम करे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “मनीषा पंवार के खिलाफ उच्च न्यायालय में आपत्ति दर्ज, गंगा नेगी ने किया ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन

  1. वैसे मुझे कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है, यदि मनीषा पंवार का नाम दो जगह होने पर आपत्ति स्वीकार की जाती है, तो 80% वोटर नगर पंचायत मे वोट देखकर गाँव मे भी वोट दे रहे हैं इनके लिए क्या विकल्प रहेगा… प्रत्याशी का नाम वोटर लिस्ट में है तभी प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी रखती है अब वोटर लिस्ट में तो वोटरों के नाम भी दो -दो जगह हैं. कर दो चुनाव रद्द किया जाना चाहिए और कार्यवाही होनी चाहिए उन वोटरों पर जिन वोटरों के नाम दो दो जगह दर्ज हैं.. और दोनों जगह वोट दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *