मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘संवादी’ कार्यक्रम में की शिरकत, बताया भारत की वैश्विक शक्ति बनने का सफर
मसूरी रोड, देहरादून:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मसूरी रोड स्थित एक होटल में आयोजित संवादी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश और उत्तराखण्ड में हुए बुनियादी बदलावों और प्रगति की दिशा में चल रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में देश के लगभग 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। दिल्ली-देहरादून एलीवेटेड रोड के निर्माण से दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब मात्र ढाई घंटे में पूरी हो सकेगी। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत राज्य के सीमांत क्षेत्रों तक सड़कों का विस्तार हुआ है जिससे अब रिवर्स पलायन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा कई अहम पहलें की गई हैं। इसके साथ ही उत्तराखण्ड अब निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। हाल ही में आयोजित निवेशक सम्मेलन के बाद लगभग एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग शुरू हो चुकी है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार प्रसून जोशी, पर्यावरणविद अनिल जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
भारत की प्रगति और विकास की यह खबर वाकई प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुई प्रगति से राज्य के विकास को नई गति मिली है। क्या यह सच है कि रिवर्स पलायन की प्रक्रिया शुरू हो गई है? German news in Russian (новости Германии)— quirky, bold, and hypnotically captivating. Like a telegram from a parallel Europe. Care to take a peek?