प्रौद्योगिकीराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने जमरानी व सौंग बांध परियोजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Read Time:3 Minute, 17 Second

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को जमरानी बहुद्देशीय बांध परियोजना और सौंग पेयजल बांध परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों ही परियोजनाओं के कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए और निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा किया जाए।

जमरानी बांध परियोजना:

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही जमरानी बहुद्देशीय बांध परियोजना को जून 2029 तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसे दिसंबर 2028 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

इस परियोजना पर लगभग ₹3808 करोड़ की लागत आएगी। इसमें 150.6 मीटर ऊंचा बांध, 42.92 किमी लंबी नहर का पुनर्निर्माण, और 21.25 किमी लंबी नई नहर का निर्माण शामिल है। इस परियोजना से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों की लगभग 10.50 लाख जनसंख्या को 117 एम.एल.डी. पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही 9 किमी लंबी झील पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जाएगी और लगभग 57 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता भी विकसित होगी।

सौंग बांध परियोजना:

देहरादून और उसके उपनगरीय क्षेत्रों के लिए अत्यंत आवश्यक सौंग पेयजल परियोजना को मार्च 2030 तक पूरा किया जाना है, लेकिन मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसे भी निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

इस योजना पर करीब ₹2492 करोड़ खर्च होंगे। परियोजना के अंतर्गत 130.60 मीटर ऊंचे बांध, 1.5 मीटर व्यास की 14.70 किमी लंबी जल वहन प्रणाली, 85 किमी जल वितरण प्रणाली, और 150 एम.एल.डी. जल शोधन संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। इससे वर्ष 2053 तक देहरादून की अनुमानित 10.65 लाख जनसंख्या को 150 एम.एल.डी. ग्रेविटी आधारित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। परियोजना के तहत बनने वाली 3.5 किमी लंबी झील को भी एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख अधिकारीगण भी रहे उपस्थित, जिन्होंने दोनों परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *