प्रौद्योगिकीराज्यव्यापार एवं अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री ने की उद्योग विभाग की समीक्षा, निवेश मित्र नियुक्त करने और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

Read Time:2 Minute, 45 Second

देहरादून, 22 जुलाई | The Bharat Pulse

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग को और अधिक गति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आवश्यक सुविधाएं और सहूलियतें आसान और सुलभ रूप में उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के शीर्ष 50 निवेशकों से व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखने और उनके लिए “निवेश मित्र” नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि निवेशकों को किसी भी समस्या का तुरंत समाधान मिल सके।

उन्होंने ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूती देने के लिए उद्यम पंजीकरण से लेकर भूमि आवंटन तक की प्रक्रियाओं की सतत निगरानी और सिंगल विंडो सिस्टम को और अधिक सरल व प्रभावी बनाने पर ज़ोर दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने हेतु भी कार्य करने को कहा।

निर्यात क्षेत्र को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने एक्सपोर्ट पॉलिसी के तहत राज्य के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देने और निर्यात क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को हरसंभव सहयोग देने के निर्देश दिए। इसके अलावा पर्वतीय जनपदों में हैंडलूम, होमस्टे तथा एग्रो-बेस्ड लघु उद्योगों को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ावा देने की योजना तैयार करने को कहा गया।

स्टार्टअप्स और युवाओं के लिए विशेष कदम

राज्य में स्टार्टअप पॉलिसी को उद्योग विभाग के साथ समन्वय में लागू कर यूथ इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया, जिससे राज्य के युवाओं को नवाचार और रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा मिल सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *