चिन्यालीसौड़ से राजन महंत BDC चुनाव में, विकास को बताया प्राथमिकता
उत्तरकाशी (चिन्यालीसौड़) —
युवाओं की आवाज़ और जमीनी राजनीति का चेहरा बन चुके राजन महंत अब चिन्यालीसौड़ ब्लॉक की ‘टिपरी’ क्षेत्र पंचायत सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) के चुनावी मैदान में हैं। छात्र राजनीति से लेकर संगठन तक, और अब पंचायत स्तर पर – उनकी यात्रा जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
राजन महंत ने 2021 में चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष बनकर सक्रिय राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ABVP में नगर मंत्री और जिला सह संयोजक के रूप में कार्य किया। संगठन में सक्रियता और काम के प्रति निष्ठा ने उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में मंडल महामंत्री जैसे जिम्मेदार पद तक पहुंचाया।
राजन महंत का सबसे बड़ा मजबूत पक्ष यह है कि उनकी पहुंच सचिवालय से लेकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों तक है, जिसकी वजह से वे विकास कार्यों को ज़मीनी स्तर पर जल्दी और प्रभावी ढंग से लागू करवा सकते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके पास न केवल सोच है, बल्कि संसाधनों तक सीधी पहुंच भी है — जो किसी भी पंचायत के विकास के लिए बेहद जरूरी होती है।
उन्होंने हाल ही में एक विस्तृत संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें ग्रामीण विकास से जुड़ी 10 प्रमुख योजनाओं का ज़िक्र है:
मुख्य वादे:
- गांव में नई पेयजल योजना शुरू करना।
- बच्चों के लिए मिनी लाइब्रेरी का निर्माण।
- आधुनिक बारातघर का निर्माण।
- मुख्य सड़कों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से सुधारना और स्ट्रीट लाइट व रेलिंग की व्यवस्था।
- नए मकानों तक संपर्क मार्ग बनाना।
- कांदाखोल से कक्कड़ मोटर मार्ग को जोड़ने का कार्य एक साल के भीतर।
- मनरेगा में अधिक काम दिलाना, जिससे ग्रामीणों को रोज़गार मिले।
- महिलाओं के लिए एक स्वरोजगार केंद्र की स्थापना।
- समय के अनुसार अन्य योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन।
- प्रत्येक ग्राम सभा को ₹1 लाख का वार्षिक अनुदान।
राजन महंत का कहना है,
“राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है, दिखावा नहीं। मेरा उद्देश्य है कि मेरी पंचायत के तीनों गांव आने वाले 5 वर्षों में आदर्श ग्राम बनें।”

उनका नारा भी सीधा और स्पष्ट है —
“हमारा एक ही उद्देश्य है – काम के साथ नाम, केवल विकास की राजनीति।”
चूंकि राजन न केवल जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं, बल्कि राज्य के शीर्ष नेतृत्व से भी सीधा संवाद रखते हैं, इस कारण जनता को उनसे विकास को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा उन्हें एक ईमानदार, कर्मठ और परिणाम देने वाले नेता के रूप में देख रहे हैं।
— ‘द भारत पल्स’ संवाददाता