खेलराज्य

राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने किया मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी का निरीक्षण, खेल अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Read Time:4 Minute, 30 Second

उत्तरकाशी, 14 जुलाई 2025 — उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री  हेमराज बिष्ट ने आज उत्तरकाशी जनपद स्थित मनेरा स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम की वर्तमान स्थिति, खेल अधोसंरचना, खिलाड़ियों की संख्या एवं उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी बाबिता बिष्ट ने उपाध्यक्ष महोदय का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्टेडियम की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनेरा स्टेडियम में नियमित रूप से विभिन्न खेलों का अभ्यास कराया जाता है और युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

निरीक्षण के दौरान हेमराज बिष्ट ने कहा कि उत्तरकाशी जैसे सीमांत जिले में खेलों की अपार संभावनाएं हैं। यहां के युवाओं में प्राकृतिक सहनशक्ति, उत्साह और प्रतिबद्धता है, जिसे सही मार्गदर्शन और संसाधनों के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में खेलों के विकास को लेकर ठोस योजनाएं बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट विजन है कि उत्तराखंड के युवा खेलों के क्षेत्र में देशभर में पहचान बनाएं। उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता के कारण आज हर जिले में खेल अधोसंरचना का विस्तार हो रहा है।”

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में घोषित ‘खेलो उत्तराखंड मिशन’ के तहत ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है, ताकि हर स्तर पर प्रतिभाओं को अवसर मिल सके।

हेमराज बिष्ट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनेरा स्टेडियम में आवश्यक खेल उपकरण, प्रशिक्षकों की नियुक्ति और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता पर लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में उत्तरकाशी में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल सके। छात्रावास का भी किया निरीक्षण।

 

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर सिंह गुसाईं भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके अनुभव साझा किए।

स्थानीय खिलाड़ियों एवं कोचों से संवाद करते हुए उपाध्यक्ष बिष्ट ने उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य बीमा और रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा, “खेल केवल पदक लाने का माध्यम नहीं है, बल्कि एक अनुशासित, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की नींव है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव से खिलाड़ी निकले और भारत का नाम रोशन करे।”

निरीक्षण के अंत में उन्होंने स्टेडियम परिसर का भ्रमण किया और अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *