कानून एवं न्यायराज्य

देहरादून के जंगल में चल रहा था अवैध कैसिनो, पुलिस-एसटीएफ ने मारा छापा, 12 गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 10 Second

देहरादून: एसटीएफ और दून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में देहरादून के ग्राम सलियावाला स्थित जंगलों के बीच बने एक मकान में अवैध कैसिनो का भंडाफोड़ किया है। देर रात गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में मकान मालिक हरियाणा निवासी शशांक गुप्ता भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, यह अवैध कैसिनो लंबे समय से संचालित किया जा रहा था और इसमें दिल्ली से आए लोगों द्वारा जुए की बड़ी रकम पर बाजी लगाई जा रही थी। मौके से पुलिस ने 1900 कैसिनो कॉइन, ₹89,700 नकद, 12 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अन्य राज्यों में भी जुआ खेलने जाते थे। पुलिस ने जैसे ही कैसिनो की पार्टी शुरू होने की जानकारी प्राप्त की, तत्काल छापेमारी कर दी। इस पार्टी में विकासनगर निवासी विक्रम शाह का नाम भी सामने आया है, जिसे उस रात वहां मौजूद होना था, लेकिन पुलिस कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस सभी आरोपियों के बैंक खातों की भी जांच कर रही है ताकि जुए के पैसों के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *