पर्यावरण एवं जलवायुराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की!

Read Time:1 Minute, 55 Second

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुँचकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों, विशेष रूप से उत्तरकाशी में भारी वर्षा और बादल फटने की घटनाओं की समीक्षा की। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े संसाधनों जैसे हेली एम्बुलेंस, SDRF, NDRF तथा अन्य राहत दलों को पूरी तरह सक्रिय और तैनात रखना होगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में फंसे श्रद्धालुओं व नागरिकों को भोजन, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोलने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव मदद तत्परता से उपलब्ध कराई जाएगी।”

प्रदेश में जारी भारी बारिश के मद्देनज़र सरकार सतर्क है और सभी संसाधनों को युद्धस्तर पर सक्रिय किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *