TheBharatPulse

निष्पक्ष, निर्भीक, जनहितकारी (नई दिल्ली)

हेमराज बिष्ट ने किया रांसी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण, सीएम धामी का जताया आभार

Read Time:3 Minute, 50 Second

पौड़ी गढ़वाल, 30 जून: राज्य स्तरीय खेल परिषद उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) हेमराज बिष्ट ने आज प्रातः जनपद पौड़ी गढ़वाल के रांसी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। सुबह 6:00 बजे भारी वर्षा के बावजूद उन्होंने मैदान का दौरा किया, जहां खिलाड़ियों और अधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी और सभी खेल प्रशिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। हेमराज बिष्ट ने स्टेडियम की स्थिति की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और प्रयासों से रांसी स्पोर्ट्स स्टेडियम को एक आधुनिक खेल परिसर के रूप में विकसित किया गया है, जो अब देश के खिलाड़ियों के लिए एक प्रसिद्ध हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर बन चुका है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां खेलों के लिए अत्यंत अनुकूल हैं और ऐसे में रांसी स्टेडियम की लोकेशन देशभर के खिलाड़ियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। विभिन्न खेलों के खिलाड़ी नियमित रूप से यहां आकर हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं।

हेमराज बिष्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार खेलों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हमारा निरंतर प्रयास रहेगा कि उत्तराखंड के सभी खेल परिसरों को और अधिक बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि हमारे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें।”

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि, “मुख्यमंत्री जी ने खेल जैसे महत्वपूर्ण विषय को जिस गंभीरता से लिया है, वह प्रशंसनीय है। उनके मार्गदर्शन और संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण ही आज उत्तराखंड में खेलों को लेकर एक नई ऊर्जा और दिशा देखने को मिल रही है।”

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में रांसी स्टेडियम को और अधिक तकनीकी संसाधनों, अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी प्रशिक्षकों से सुसज्जित किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को ठहरने, प्रशिक्षण और पोषण से जुड़ी सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

इस निरीक्षण दौरे में हेमराज बिष्ट ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और ज़रूरतें भी जानीं। उन्होंने सभी खेल प्रशिक्षकों और अधिकारियों से तालमेल बनाकर कार्य करने और खिलाड़ियों के लिए एक सकारात्मक माहौल बनाए रखने की अपील की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.