आपातकाल दिवस गोष्ठी में उठी लोकतंत्र की पुकार, जनता को किया गया संबोधित
देहरादून के हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित ‘आपातकाल दिवस गोष्ठी’ में देवतुल्य जनता को संबोधित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

गोष्ठी में वक्ताओं ने 25 जून 1975 को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का “काला दिन” बताते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा सत्ता बचाने के भय से लगाए गए आपातकाल ने लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का कार्य किया था। उस कठिन समय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं के संघर्ष, तप और बलिदान ने लोकतंत्र की मशाल को बुझने नहीं दिया।

वक्ताओं ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। जनभागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति यह समर्पण ही आज के ‘नए भारत’ की सबसे बड़ी ताकत है