TheBharatPulse

निष्पक्ष, निर्भीक, जनहितकारी (नई दिल्ली)

डीडीहाट के लाल हेमराज बिष्ट बजरंगी बने उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष, CM धामी का जताया आभार

Read Time:2 Minute, 4 Second

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने डीडीहाट के हेमराज बिष्ट बजरंगी को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व को मिलने के बाद हेमराज बिष्ट बजरंगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाएंगे।

हेमराज बिष्ट बजरंगी ने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री जी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को सही मंच मिले और सरकार की योजनाओं का लाभ खिलाड़ियों तक पहुंचे। मैं पूरी ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा और प्रदेश में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।”

उनकी नियुक्ति से खेल जगत में उत्साह का माहौल है। खेल परिषद में उपाध्यक्ष के रूप में हेमराज बिष्ट बजरंगी की भूमिका उत्तराखंड में खेल विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और वे इस मिशन में पूरी प्रतिबद्धता के साथ योगदान देंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.