TheBharatPulse

निष्पक्ष, निर्भीक, जनहितकारी (नई दिल्ली)

मुख्य सेवक धामी का “नियुक्ति संकल्प”: 12 समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, 4 वर्षों में 26,500 नियुक्तियां

Read Time:2 Minute, 14 Second

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में योग्य युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए, लोक सेवा आयोग से चयनित 12 समीक्षा अधिकारी (RO) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये नवनियुक्त अधिकारी उत्तराखंड राजस्व परिषद में अपनी सेवाएं देंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैंप कार्यालय में आयोजित समारोह में कहा कि जब से उन्होंने मुख्य सेवक का पद संभाला है, उनका यह दृढ़ संकल्प रहा है कि प्रदेश के सभी रिक्त पदों को भरकर प्रतिभावान युवाओं को अवसर दिए जाएँ।
4 वर्षों में 26,500 से अधिक नियुक्तियाँ


श्री धामी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनकी सरकार ने बीते चार वर्षों में 26,500 से अधिक नियुक्तियाँ प्रदान कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि पहले जहाँ भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताएँ आम थीं, वहीं अब हर चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो रही है, जिससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त अधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.