राष्ट्रीय

दिल्ली जल बोर्ड को मिली स्वायत्तता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बैठक में हुआ अहम फैसला

Read Time:1 Minute, 39 Second

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, जिसके तहत अब दिल्ली जल बोर्ड को पूरी तरह से स्वायत्तता प्रदान कर दी गई है। इस फैसले से अब जल बोर्ड को कैबिनेट की मंजूरी के बिना ही करोड़ों की परियोजनाओं पर स्वयं निर्णय लेने और उन्हें क्रियान्वित करने की शक्ति मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि जल बोर्ड को अब यमुना की सफाई, नालों के उपचार, और पेयजल सुधार संबंधी सभी योजनाएं खुद स्वीकृत कर सीधे ज़मीन पर लागू करनी होंगी।

रेखा गुप्ता ने इसे शासन को बेहतर, तेज़ और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा:

“यह निर्णय केवल प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल नहीं करता, बल्कि इसे पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी भी बनाता है। यह Minimum Government, Maximum Governance की नीति को सच्चे अर्थों में साकार करता है।”

बैठक में जल बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अब सभी कार्यों में पारदर्शिता बरतते हुए योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *