प्रौद्योगिकीराज्यराष्ट्रीय

राज्यपाल के साथ “भविष्य के लिए तैयार स्कूल” विषय पर CSR के तहत कार्यक्रम — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को किया संबोधित

Read Time:2 Minute, 10 Second

राजभवन, देहरादून में आयोजित “Building Future Ready Schools through Corporate Social Responsibility Fund” कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी ने माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह जी के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएसआर (CSR) के अंतर्गत प्रारंभ की गई यह महत्वपूर्ण पहल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, आधुनिक और व्यावहारिक बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना के तहत राज्य के 550 विद्यालयों में बुनियादी ढांचे का व्यापक विकास किया जाएगा, जिसमें स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, विज्ञान प्रयोगशालाओं जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति के अंतर्गत व्यापक सुधारों पर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिकाओं की स्थापना से लेकर छात्रवृत्तियों, शैक्षिक भ्रमण, और भारत दर्शन जैसी योजनाएं बच्चों को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में सीएसआर के अंतर्गत विभिन्न निजी कंपनियों और संस्थाओं द्वारा स्कूलों के उन्नयन के लिए सहयोग करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *