प्रौद्योगिकीराज्यस्वास्थ्य

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड को फार्मा हब बनाने की दिशा में अहम बैठक

Read Time:2 Minute, 10 Second

देहरादून, 30 जून: उत्तराखंड को भारत का फार्मा हब बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय, देहरादून में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता राज्य औषधि नियंत्रक श्री ताजबर सिंह जग्गी ने की। इस बैठक में प्रदेश की 30 से अधिक दवा निर्माता इकाइयों के प्रतिनिधि, प्रबंध निदेशकगण, औषधि विनिर्माण एसोसिएशन के पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के प्रमुख उद्देश्य:

  • अधोमानक औषधियों के हालिया मामलों की समीक्षा
  • औषधि गुणवत्ता की स्थिति का विश्लेषण
  • राज्य की औद्योगिक प्रतिष्ठा की रक्षा हेतु ठोस रणनीति पर विमर्श

बैठक में CDSCO (Central Drugs Standard Control Organization) द्वारा जारी ड्रग अलर्ट को लेकर दवा निर्माताओं ने गहरी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि कई बार बिना परीक्षण प्रक्रिया पूरी किए, अलर्ट सार्वजनिक पोर्टल पर डाल दिए जाते हैं, जिससे फर्म की साख और राज्य की छवि को नुकसान होता है।

कूपर फार्मा के Buprenorphine Injection का उदाहरण सामने आया, जिसे स्प्यूरियस बताया गया था, जबकि जांच में सामने आया कि वह दवा उत्तराखंड की किसी कंपनी से बनी ही नहीं थी, बल्कि बिहार में अवैध रूप से निर्मित की गई थी।

राज्य औषधि नियंत्रक श्री ताजबर सिंह जग्गी ने स्पष्ट रूप से कहा कि “सरकार उद्योगों के साथ है, लेकिन औषधि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *