पर्यावरण एवं जलवायुप्रौद्योगिकीराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात!

Read Time:3 Minute, 33 Second

नई दिल्ली, 16 जून 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केन्द्रीय ऊर्जा व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के ऊर्जा क्षेत्र के विकास और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन से जुड़ी अहम आवश्यकताओं को लेकर कई अनुरोध किए।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-हरिद्वार क्षेत्र में विद्युत लाइनों को भूमिगत और स्वचालित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से इसके लिए सहयोग की मांग की। साथ ही उन्होंने राज्य के कुमाऊं और अपर यमुना क्षेत्र में जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण हेतु ₹4,000 करोड़ के वायबिलिटी गैप फंड (VGF) तथा दूरदराज व कठिन भू-भागों में पंप स्टोरेज परियोजनाओं के लिए ₹3,800 करोड़ की सहायता का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने पिटकुल की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की डीपीआर को पावर सिस्टम डेवलपमेंट फंड (PSDF) के तहत 100% अनुदान के साथ मंजूरी देने का अनुरोध करते हुए बताया कि इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत ₹1,007.82 करोड़ है।

शहरी विकास की दिशा में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कमजोर आय वर्ग (EWS) के लिए आवास निर्माण को लेकर वर्तमान दिशानिर्देशों की व्यवहारिक समस्याओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निजी भागीदारी मॉडल पर सफलतापूर्वक कार्य कर रही है, लेकिन एकमुश्त अनुदान प्रणाली से परियोजनाओं के कैश फ्लो में बाधा आती है। उन्होंने आग्रह किया कि सरकारी भूमि पर लागू 40:40:20 की चरणबद्ध सहायता प्रणाली को निजी भूमि पर बनने वाली परियोजनाओं में भी लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बैंकों, एनबीएफसी और अन्य वित्तीय संस्थानों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देने का भी अनुरोध किया ताकि EWS लाभार्थियों को ऋण प्राप्त करने में कठिनाई न हो।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) के मोदीपुरम-मेरठ मार्ग को हरिद्वार तक विस्तारित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे न केवल राज्य में यातायात की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि शहरीकरण और आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री के इन प्रस्तावों को राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *