पर्यावरण एवं जलवायुराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, त्वरित राहत और पारदर्शी पुनर्वास के दिए निर्देश

Read Time:1 Minute, 39 Second

कपकोट (बागेश्वर):
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने शनिवार को कपकोट, बागेश्वर पहुँचकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उन्हें हर सम्भव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक त्वरित राहत सामग्री पहुँचनी चाहिए, पुनर्वास प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए तथा कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रह जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेश गरिया जी भी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *