कानून एवं न्यायराष्ट्रीय

अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुँचे, नक्सलवाद पर करेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा

Read Time:1 Minute, 35 Second

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुँचे। अपने दौरे के पहले दिन वह छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के DGP, ADGP और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

गृह मंत्री ने रायपुर पहुंचते ही स्पष्ट किया कि “एक सभ्य समाज में लाल आतंक और हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। हमने नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करके रहेंगे।”

अमित शाह कल नक्सल विरोधी अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा रहे सुरक्षा बलों के वीर जवानों से भी भेंट करेंगे, जिनकी वीरता और बलिदान ने कई क्षेत्रों में शांति बहाल की है।

यह दौरा केंद्र सरकार की नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और सुरक्षा की त्रिस्तरीय नीति की दृढ़ता को दर्शाता है। अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र ने हाल के वर्षों में कई नक्सल गढ़ों को कमजोर किया है और अब उसका लक्ष्य है – नक्सलवाद मुक्त भारत।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *