वॉशिंगटन | 1 मार्च 2025 मशहूर अरबपति और टेस्ला तथा स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क 14वीं बार पिता बने हैं। उनकी कंपनी न्यूरालिंक से जुड़ी एआई विशेषज्ञ शिवोन जिलिस ने मस्क के साथ अपने चौथे बच्चे के जन्म की जानकारी दी।
शिवोन जिलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “एलन से बात करने के बाद और अपनी बेटी आर्केडिया के जन्मदिन के मौके पर, मुझे लगता है कि आपको अपने बेटे शेल्डन लिकरगस के बारे में बताना सही होगा।” उन्होंने आगे लिखा कि “शेल्डन एक जगरनॉट की तरह है और उसका दिल सोने का है। मैं उसे बेहद प्यार करती हूं।” इस पोस्ट पर एलन मस्क ने दिल वाला इमोजी देकर प्रतिक्रिया दी।
शिवोन जिलिस और मस्क के बच्चे
शिवोन जिलिस और मस्क के पहले दो जुड़वा बच्चे स्ट्राइडर और एजुर का जन्म 2021 में हुआ था। इसके बाद 2024 में उनकी तीसरी संतान आर्केडिया का जन्म हुआ। अब, 2025 में उनका चौथा बच्चा शेल्डन लिकरगस दुनिया में आया है।
मस्क के अन्य बच्चे
एलन मस्क के कुल 14 बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से उनके पांच बच्चे हैं – ग्रिफिन, विवियन, काइ, सैक्सन और डेमियन। उनका पहला बेटा नेवादा 10 हफ्तों की उम्र में निधन हो गया था। साल 2020 में गायिका ग्रिम्स से मस्क के तीन और बच्चे हुए, जो सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे।
गिरती जन्म दर पर चिंता और बढ़ता परिवार
मस्क कई बार दुनिया में घटती जन्म दर पर चिंता जता चुके हैं। उनका मानना है कि यह मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अब उनके 14 बच्चों के पिता बनने के पीछे भी उनका यही विचार बताया जा रहा है।
हाल ही में इंफ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर ने भी खुलासा किया था कि उन्होंने 5 महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया है, और उसके पिता एलन मस्क हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक मस्क ने पुष्टि या खंडन नहीं किया है।