राज्य

गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिकों संग संवाद में बोले CM धामी – “विकसित भारत के लिए जरूरी है जन सहयोग”

Read Time:2 Minute, 25 Second

देहरादून, 2025 | विशेष संवाददाता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गढ़ी कैंट में आयोजित “विकसित भारत @2047 सामूहिक संवाद – पूर्व सैनिकों के साथ” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास को लेकर पूर्व सैनिकों से संवाद किया और उनके सुझाव प्राप्त किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जबरन धर्मान्तरण और डेमोग्राफिक बदलाव जैसे विषयों पर सरकार सख्त कार्य कर रही है, लेकिन इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जन जागरूकता और जन सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार ने दंगा विरोधी कानून, यूसीसी और भूमि अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग को हर डिवीजन में 1,000 पेड़ लगाने के निर्देश दिए हैं और कहा कि “एक पेड़ अपनी मां के नाम” अभियान को सफल बनाने में पूर्व सैनिक भी भाग लें। उन्होंने कहा कि ये वीर केवल राष्ट्र के नहीं, बल्कि पर्यावरण के भी प्रहरी हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले दो माह में राज्य में 38 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं, बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत से नीचे है और मानसरोवर यात्रा की अवधि में 7 दिन की कमी की गई है।

उन्होंने गर्व से कहा कि वे स्वयं एक फौजी के बेटे हैं और पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों की समस्याओं को निकटता से समझते हैं। सरकार भी उसी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ले. जनरल (से नि) ए.के. सिंह, मेजर जनरल (से नि) के.एस. राणा, कैप्टन बीरेंद्र सिंह राणा, ब्रिगेडियर नितेश बिष्ट और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहे मौजूद.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *