TheBharatPulse

निष्पक्ष, निर्भीक, जनहितकारी (नई दिल्ली)

CM Pushkar Singh Dhami ने कार्बेट नेशनल पार्क में की जंगल सफारी, ‘माँ के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत 1000 पौधे रोपे

Read Time:1 Minute, 57 Second

रामनगर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को कार्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद लिया और वन्य जीवन की अद्भुत व रोमांचकारी झलक को नजदीक से अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह सफारी सिर्फ पर्यटन नहीं, बल्कि जैव विविधता और प्रकृति की अनमोल विरासत से जुड़ने का एक भावनात्मक अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से जंगल सफारी पर्यटन को एक नई पहचान मिली है। अब देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं, जिससे राज्य की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं।

इस मौके पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वन विभाग, स्थानीय समुदाय और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से 1000 से अधिक पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह अभियान मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। एक पेड़ सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं और संस्कृति से भी जुड़ा है।”

मुख्यमंत्री ने वन विभाग की टीम से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उनके समर्पण को राज्य की हरियाली और जैव विविधता के संरक्षण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.