राजनीतिराज्य

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, प्रेसवार्ता में हुए भावुक

Read Time:2 Minute, 3 Second

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी और कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं। इस दौरान वह भावुक हो गए और अपने राज्य आंदोलन में योगदान को याद किया।

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा,
“जो बयान मैंने दिया था, उस पर मैंने उसी दिन सदन में स्पष्टीकरण दे दिया था। मैं भी आंदोलनकारी रहा हूं, लेकिन आज मुझे साबित करना पड़ रहा है कि मैंने भी प्रदेश के लिए योगदान दिया है। जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उससे मैं बहुत आहत हूं। इसलिए मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है।”

गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान सदन में पहाड़ी लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के कारण उनका विरोध हो रहा था। विपक्षी दलों और तमाम संगठनों ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी। प्रेमचंद अग्रवाल इस वक्त संसदीय कार्यमंत्री और वित्त मंत्री का पद संभाल रहे थे।

इस्तीफे से पहले शहीद स्मारक पहुंचे

इस्तीफे की घोषणा से पहले प्रेमचंद अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पहुंचे। उन्होंने अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और प्रदेश के विकास व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *