TheBharatPulse

निष्पक्ष, निर्भीक, जनहितकारी (नई दिल्ली)

अमेरिका में दमके उत्तराखण्ड के फायर फाइटर्स, वर्ल्ड गेम्स में जीते 9 मेडल

Read Time:3 Minute, 1 Second

📍बर्मिंघम, अमेरिका | विशेष रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के नाम को रोशन करते हुए, उत्तराखण्ड फायर सर्विस के चार जांबाज अग्निशमन कर्मियों ने विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में 70 से अधिक देशों के 8,500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, लेकिन उत्तराखण्ड की टीम ने पहली बार शिरकत करते हुए खुद को साबित किया।

इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड से भाग लेने वाले चार प्रतिभागियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष अग्निशमन अधिकारी शामिल रहे। इनकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन ने भारत की पदक तालिका में अहम योगदान दिया।

डिंपल रावत, माधुरी भंडारी, पिंकी रावत और दिनेश चंद्र भट्ट—इन चारों फायर फाइटर्स ने विविध श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया।

फायर चालक दिनेश चंद्र भट्ट ने अल्टीमेट फायर फाइटर श्रेणी में रजत पदक और फायर फाइटिंग चैलेंज में कांस्य पदक जीता। यह श्रेणियां शारीरिक क्षमता, तेज निर्णय क्षमता और तकनीकी दक्षता की परीक्षा होती हैं, जिसमें दिनेश भट्ट ने बेहतरीन संतुलन दिखाया।

वहीं महिला फायरफाइटर्स की टीम ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया। डिंपल रावत, माधुरी भंडारी और पिंकी रावत की टीम ने अल्टीमेट फायर फाइटर टीम इवेंट में कांस्य पदक और स्टेयर रन (फुल फायर गियर) में रजत पदक हासिल किया।

डिंपल रावत का व्यक्तिगत प्रदर्शन इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा। उन्होंने अकेले दम पर 6 पदक जीत लिए, जिनमें 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रदर्शन न सिर्फ उत्तराखण्ड, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।

इस गौरवशाली उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि, “यह जीत केवल खेल की उपलब्धि नहीं है, यह उत्तराखण्ड फायर सर्विस की प्रतिष्ठा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.