TheBharatPulse

निष्पक्ष, निर्भीक, जनहितकारी (नई दिल्ली)

कनाडा में कपिल शर्मा और गिन्नी का नया रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ हुआ लॉन्च

Read Time:2 Minute, 23 Second

📍ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा | मनोरंजन डेस्क

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अब कॉमेडी के साथ रेस्टोरेंट बिज़नेस में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक नया रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ लॉन्च किया है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें इस खूबसूरत कैफे की सजावट और अंदरूनी झलक दिखाई गई है।

‘कैप्स कैफे’ की थीम गुलाबी रंग पर आधारित है, जिसमें सफेद रंग के कॉम्बिनेशन के साथ यूनिक टच दिया गया है। कैफे की सजावट से लेकर बैठने की व्यवस्था तक हर चीज़ में खास ख्याल रखा गया है। कपिल की पत्नी गिन्नी ने इस कैफे की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थीं, जिनमें इसकी भव्यता साफ नजर आती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में व्लॉगर राहुल पुंज ने ‘कैप्स कैफे’ के अंदर की झलक दिखाई है। उन्होंने बताया कि यह कैफे काफी एलिगेंट और ट्रेंडी है। वीडियो में दिखाया गया कि कैफे में कोई भी डिश ₹500 से कम की नहीं है, जिससे यह कैफे महंगे रेस्टोरेंट्स की श्रेणी में आता है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीज़न के साथ चर्चा में चल रहे कपिल शर्मा को उनके नए बिजनेस के लिए फैंस और इंडस्ट्री से खूब बधाइयाँ मिल रही हैं। उनके को-स्टार्स किकू शारदा, बलराज स्याल और अन्य कलाकारों ने भी उन्हें इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

कपिल शर्मा का यह नया कदम उनकी बहुपक्षीय प्रतिभा और बिज़नेस माइंड का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.