राजनीतिराज्य

हर की पैड़ी पहुंचे Pushkar Dhami, मां गंगा की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना

Read Time:2 Minute, 42 Second

राज्य के मुख्य सेवक के रूप में चार वर्षों की सफल यात्रा पूरी करने के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड में मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की, साथ ही हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।

नदी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “नदियां केवल जल स्रोत नहीं बल्कि हमारी सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक जीवनधारा की मूल आधारशिला रही हैं। ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए नदियों का संरक्षण और संवर्धन बेहद जरूरी है।”

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे नदियों का ‘मां’ की तरह सम्मान करें और उन्हें स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें। स्वयं मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर यह संकल्प लिया कि नदियों को प्रदूषित नहीं करेंगे और उनकी निर्मलता बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि सहित कई पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। पूजा का आयोजन आचार्य अमित शास्त्री द्वारा पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख हस्तियां:
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *