TheBharatPulse

निष्पक्ष, निर्भीक, जनहितकारी (नई दिल्ली)

नई दिल्ली में हाउस ऑफ हिमालयाज आउटलेट का उद्घाटन, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Read Time:4 Minute, 27 Second

📍 नई दिल्ली, 8 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन किया। यह आउटलेट उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में संगठित रूप में प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके ज़रिए न केवल राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति को देशभर में पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय उत्पादकों को नए बाजार भी प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य पर्वतीय अंचलों में उत्पादित प्राकृतिक और हस्तनिर्मित वस्तुओं को वैश्विक पहचान दिलाना है। इससे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए 13 से अधिक तीर्थ और पर्यटक स्थलों पर फ्लोर स्टैंडिंग यूनिट्स और रिटेल कार्ट्स स्थापित किए गए हैं। इनमें नैनी सैनी एयरपोर्ट, पंतनगर एयरपोर्ट, देहरादून हेलीपैड, श्री केदारनाथ, बदरीनाथ, हर्षिल, गुप्तकाशी, कौडियाला, मसूरी, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, स्नो क्रेस्ट बद्रीनाथ, एटीआई नैनीताल और सेंट्रियो मॉल शामिल हैं। ये कार्ट्स तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं।

साथ ही, मैरियट मसूरी, ताज देहरादून, एफआरआई, एलबीएसएनएए और दिल्ली हाट जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर भी रिटेल कार्ट्स की स्थापना की जा रही है। यह अभियान उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रहा है।

ग्रामीण विकास सचिव राधिका झा ने बताया कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड ने गुणवत्ता के आधार पर कम समय में खास पहचान बनाई है। इसके उत्पाद houseofhimalayas.com, Amazon और Blinkit जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं। अब यह ब्रांड प्रमुख होटल श्रृंखलाओं में भी पहुंच बना रहा है।

उत्तराखंड सरकार ने ताज ऋषिकेश, ताज रामनगर, हयात सेंट्रिक, हयात रीजेंसी देहरादून, मैरियट रामनगर, वेस्टिन नरेंद्रनगर और जेपी ग्रुप मसूरी जैसे होटलों के साथ रणनीतिक साझेदारी की है, जहां इन उत्पादों के रिटेल कार्ट्स स्थापित किए गए हैं। यह पहल पर्यटकों को उत्तराखंड के जैविक और हस्तनिर्मित उत्पादों की सीधी उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है।

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की अवधारणा को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रस्तुत किया था। इसके अंतर्गत उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद जैसे बुरांश शरबत, जंगली शहद, पहाड़ी दालें, हस्तनिर्मित वस्त्र और पारंपरिक मसाले सुव्यवस्थित रूप से देश के कोने-कोने तक पहुंच रहे हैं।

इस उद्घाटन अवसर पर राधिका झा, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.