TheBharatPulse

निष्पक्ष, निर्भीक, जनहितकारी (नई दिल्ली)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कार्यों को तेज़ करने के दिए निर्देश

Read Time:2 Minute, 20 Second

उत्तरकाशी ज़िले के धराली क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की समीक्षा की और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों, बुजुर्ग महिलाओं एवं घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों के समुचित और त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और राहत व पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है।

राहत कार्यों को तेज़ करने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से खाद्य एवं राहत सामग्री धराली पहुंचाई गई है। इसके साथ ही, भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से भारी मशीनरी भी धराली भेजी जा रही है, जिससे राहत कार्यों में और अधिक गति लाई जा सके।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जल, विद्युत और संचार सेवाओं की बहाली प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आम जनजीवन जल्द से जल्द सामान्य हो सके।

मुख्यमंत्री की इस त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली से क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिली है और प्रशासन को एक स्पष्ट संदेश — राहत व पुनर्निर्माण में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.