मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदा गौरा योजना के 40,504 लाभार्थियों को ₹1.72 अरब की धनराशि वितरित की
देहरादून, 28 मार्च: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से नंदा गौरा योजना के 40,504 लाभार्थियों को ₹1,72,44,04,000 की धनराशि वितरित की। इस योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में 2,84,559 लाभार्थियों को कुल ₹9,68,64,51,000 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है।
नंदा गौरा योजना के तहत लाभ:
- उत्तराखंड में कन्या जन्म पर ₹11,000
- 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹51,000
2024-25 वित्तीय वर्ष में लाभान्वित बालिकाएँ:
- जन्म लेने वाली 8,616 बालिकाओं को ₹9,81,16,000
- 12वीं पास करने वाली 31,888 बालिकाओं को ₹1,62,62,88,000
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार कई योजनाएँ चला रही है। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना जैसी योजनाएँ गरीब परिवारों की बेटियों को लाभान्वित कर रही हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, सचिव चंद्रेश कुमार यादव, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशांत आर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।