सुनाली वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य बनीं निशिता शाह, प्रमुख पद की भी प्रबल दावेदार — विकास के लिए जनता को दिया वचन
पुरोला (उत्तरकाशी):
क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 22 सुनाली से निशिता शाह ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में भारी मतों से जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। निशिता शाह ने अपनी जीत के बाद जनता का दिल से आभार व्यक्त करते हुए इसे जनता के विश्वास और सहयोग की जीत बताया।
🔸 जीत के बाद निशिता शाह ने क्या कहा:
“मैं दिल से धन्यवाद करती हूं आप सभी का, जिन्होंने मुझे क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए अपना बहुमूल्य समर्थन और आशीर्वाद दिया। आपका विश्वास और सहयोग मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं वचन देती हूं कि आपकी उम्मीदों पर खरी उतरने का पूरा प्रयास करूंगी और क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता व जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दूंगी।”
📌 ब्लॉक प्रमुख पद की मजबूत दावेदार:
अब निशिता शाह पुरोला ब्लॉक प्रमुख (SC महिला आरक्षित) पद के लिए भी एक मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। उनके पीछे भाजपा संगठन का समर्थन और व्यापक सामाजिक समीकरण भी नजर आ रहे हैं।
📌 राजनीतिक पृष्ठभूमि भी सशक्त:
निशिता शाह भाजपा नेता अंकित शाह की पत्नी हैं और पूर्व विधायक मालचंद जी की बहू भी हैं। उनके राजनीतिक अनुभव और सामाजिक पकड़ के चलते उन्हें प्रमुख पद के लिए पार्टी और जनता दोनों का भरोसा प्राप्त है।
🌿 सुनाली क्षेत्र और पुरोला की जनता अब उनसे नई उम्मीदों के साथ क्षेत्रीय विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और पारदर्शी पंचायत व्यवस्था की अपेक्षा कर रही है।
अ