TheBharatPulse

निष्पक्ष, निर्भीक, जनहितकारी (नई दिल्ली)

धराली में जन समर्थन रैली में दिखा भाजपा का दम, किशोर भट्ट ने मांगे सोनिका रौतेला के लिए वोट

Read Time:2 Minute, 36 Second

उत्तरकाशी/धराली, 25 जुलाई:
गंगोत्री विधानसभा की धराली जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती सोनिका रौतेला रावत के समर्थन में आज शुक्रवार को भव्य जन समर्थन रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा के गढ़वाल समन्वयक श्री किशोर भट्ट ने प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों से सोनिका रौतेला को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

भटवाड़ी से धराली तक निकाली गई इस रैली के दौरान गंगनानी, झाला, हर्षिल, बगोरी और धराली सहित आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से संवाद किया गया। श्री किशोर भट्ट ने कहा कि गंगोत्री विधानसभा के इस पहले जिला पंचायत क्षेत्र ने ऐतिहासिक गौरव प्राप्त किया है, जब हाल ही में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आमंत्रण पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुखबा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पहुंचकर न केवल क्षेत्र को आशीर्वाद दिया, बल्कि विंटर टूरिज्म को नई पहचान दी।

श्री भट्ट ने कहा कि अब समय है कि हम इस क्षेत्र के विकास को और गति दें। इसके लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनिका रौतेला रावत का विजयी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प है—गांव, पर्यटन और पारंपरिक विरासत का समुचित विकास।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक श्री सुरेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नागेन्द्र चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री मनोजेंद्र रावत, महामंत्री श्री मंटू रावत, युवा नेता अविनाश रावत, नवीन रावत, धीरेन्द्र रावत, भूपेश रावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय जनसमर्थक उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: The Bharat Pulse

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.